आर सी ब्यूरो। वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी कंबोज वर्तमान में भूटान में भारत के दूत के रूप में कार्यरत हैं।
वह संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत के रूप में टी एस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी।
विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि कम्बोज के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।